फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हादसों में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। बकेवर थाना क्षेत्र में हुए दो हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों की हालत गंभीर होने पर सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पहली घटना बुधवार सुबह कानपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाह पेट्रोल पंप के सामने हुई। गांव उझियानी निवासी रवि प्रकाश, दिबियापुर निवासी साली पूनम को बाइक से लेकर घर आ रहे थे। सामने से आ रहे बहादुरपुर ऊंचा निवासी रविशंकर की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। दोनों बाइक चालक हेलमेट लगाए थे, इस वजह से सिर में चोटें नहीं आईं। चौकी प्रभारी महेवा प्रशांत कुमार ने तीनों घायलों को महेवा सीएचसी भेजा, हालत गंभीर देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना कस्बा स्थित गुरुकुल इंटर कॉलेज के पास हुई। ग्राम बम्होरा निवासी नीतेश यादव उर्फ गट्टे (24) बाइक से किसी काम से बाबरपुर जा रहे थे। इसी दौरान कैंटर में पीछे से जा घुसे। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में चोट लगी और बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचवाया, जहां डॉ गौरव त्रिपाठी ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में जान गंवाने वाला नीतेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दोनों बड़े भाई पुलिस में हैं। नीतेश कस्बे में ही मोबाइल मरम्मत की दुकान किए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें