बकेवर। दीवार पर टट्टर रखने से रोकने पर एक व्यक्ति को चार लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है।
लोहिया नगर निवासी पीड़ित राकेश कुमार ने थाने में प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि वह 18 अगस्त को कोर्ट गया था। देर शाम घर लौटा तो पड़ोसी ने घर की दीवार पर टट्टर रख दिया था। पड़ोसी को जब दीवार से टट्टर हटाने के लिए कहा तो उसने परिवार के लोगों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगा।
बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी होने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)