ताखा। इटावा-बरेली मार्ग पर गंगसी नहर के रजबहे की पुलिया के नीचे रविवार दोपहर एक युवक का शव मिला है।
चंदरपुर गांव निवासी सुखवीर सिंह ने ऊसराहार थाने में शव मिलने की सूचना दी। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर शिनाख्त करने के लिए आसपास के गांव में पूछताछ की, लेकिन सफलता नहीं हो सकी। शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया है।
ऊसराहार थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि शव लगभग एक सप्ताह पुराना लग रहा है। मृतक ने लाल और सफेद रंग की चेकदार कमीज पहनी हुई है। उम्र लगभग 40 साल के आसपास होगी। शव पूरी तरह फूल चुका है। ऐसे में चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। (संवाद)