इटावा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुधवार देर रात दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को इनके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
बकेवर थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात कस्बा इंचार्ज विश्वनाथ मिश्रा कस्बा बकेवर के मुख्य चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी दो युवक को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों पकड़ लिया। दोनों युवकों ने अपना नाम दीपक राठौर पुत्र सतीश चंद्र राठौर निवासी ग्राम बेलझाली थाना एरवाकटरा जनपद औरैया व आशीष राठौर पुत्र पहलाद सिंह राठौर निवासी पीपरीपुरा थाना भरथना बताया। तलाशी के दौरान पुलिस को दीपक राठौर के पास से एक तंमचा व दो जिंदा कारतूस व अशीष राठौर के पास से चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।