फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों व पिता सहित चार पर मुकदमा दर्ज ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थानांतर्गत एक गांव की एक महिला ने फतेहपुरार गांव निवासी दो भाइयों व उसके पिता सहित चार लोगों के विरुद्ध अमानत में खयानत करने, रुपये मांगने पर गाली-गलौज करने, अगवा कर बंधक बनाने और सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। न्यायालय के आदेश पर सोमवार को दर्ज हुए इस मामले की जांच सीओ भरथना को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उसने थाना क्षेत्र के ही ग्राम फतेहपुरा निवासी अक्षय चौहान को कुछ रुपये दिए थे। रुपये वापस मांगने पर अक्षय चौहान व उनके बड़े भाई अभय प्रताप सिंह चौहान औरर उनके पिता संतोष चौहान तथा देवेंद्र पुत्र लल्ला सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि वे लोग उसका अपहरण कर ले गए और उसको बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्घ मामला दर्ज कर लिया जिसकी जांच सीओ भरथना चंद्रपाल सिंह को सौंपी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें