इटावा। चकरनगर तहसील के पास रविवार शाम परचून की दुकान में रखी गुल्लक चोरों ने पार कर दी, जिसमें लगभग 15,000 रुपये थे।
व्यापारी रामवीर सिंह यादव उर्फ पिंटू ने बताया कि करीब शाम पांच बजे पिता रामलखन यादव दुकान पर थे। तभी वह घर चले गए। इस बीच दो युवक बाइक से दुकान पर आए और पिता से रिफाइंड मांगा। वह रिफाइंड लेने घर के अंदर आए तो बाइक सवार दुकान में रखी गुल्लक लेकर रफूचक्कर हो गए। दुकानदार ने बताया कि गुल्लक में करीब 15,000 रुपये थे। दुकानदार ने बताया कि चोर लखना की ओर से आते थे और दुकान में चीजों का भाव पूछकर चले जाते थे। (संवाद)