इटावा। जसवंतनगर थानाक्षेत्र से चार से दिन से लापता किशोरी मंगलवार शाम सिविल लाइन थाना पुलिस को विकास भवन के पास मिल गई। सिविल लाइन पुलिस ने किशोरी को जसवंतनगर पुलिस को सौंप दिया। बुधवार को पुलिस ने किशोरी को कोर्ट में बयान दर्ज के लिए भेज दिया।
जसवंतनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी 12 दिसंबर को लापता हो गई थी। परिजनों ने 13 दिसंबर को जसवंतनगर थाने में किशोरी के लापता होने पर गांव के दिव्यांग बलवीर सिंह जाटव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दिव्यांग गांव में परचून की दुकान चलाता है। किशोरी ने बताया कि दोनों इटावा से दिल्ली गए, जहां युवक ने एक मंदिर में शादी की। दिव्यांग ने बताया कि छह वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ निवासी युवती से शादी हुई थी। विवाद के चलते दोनों अलग हो गए। इसके बाद गांव की 16 वर्षीय किशोरी से प्रेम संबंध हो गए और 14 दिसंबर को दिल्ली स्थित मंदिर में शादी की। किशोरी व दिव्यांग को सिविल लाइन पुलिस ने मंगलवार शाम को विकास भवन के पास से खोज निकाला। उन्हें जसवंतनगर पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस किशोरी की उम्र की तस्दीक करवाने के साथ उसको न्यायालय में मजिस्ट्रीरियल बयान के लिए ले गई। (संवाद)