इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के गांव ककराई में पत्थर हटाने के विवाद में सास-बहू को गांव की दो महिला समेत चार लोगों ने पीट दिया। पीड़िता ने भरथना कोतवाली में शिकायती पत्र दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ककराई निवासी बीनू पत्नी प्रदीप कुमार ने प्रार्थना पत्र में बताया कि मंगलवार करीब शाम साढ़े सात बजे वह घर के पास बैठी थी। इसी दौरान गांव की दो महिलाओं समेत चार लोग आए और उसके स्थान पर पड़े पत्थर हटाने लगे। विरोध पर उन्होंने ने सास प्रकाशवती व ससुर पंछी समेत तीनों लोगों को पीट दिया। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)