फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की कार समेत युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना लवेदी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के पास से मंगलवार शाम को बोलेरो चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक युवक को दबोचा है।
विज्ञापन

इकदिल के लुधियात मोहल्ला निवासी अरुण कुमार राजपूत ग्राम नगला मर्दान बिलाहटी निवासी मामा तिलक सिंह के घर आए थे। घर के पास स्थित प्राथमिक माध्यमिक स्कूल नगला मर्दान बिलहटी के पास बोलेरो खड़ी कर अंदर चले गए। रात्रि करीब 8:45 बजे पहुंचे बोलेरो नहीं थी। पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट थाना लवेदी में दर्ज कराई। बुधवार को पुलिस ने आईटीआई टकरुपुरा लखना चकरनगर मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बोलेरो चालक को रोकने का प्रयास किया तो वो भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे बोलेरो समेत पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम भूरे सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी नगला मर्दाना बताया। वहीं बोलेरो चोरी की बात कबूल की। थाना प्रभारी सुरेश चन्द्र ने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति के पास से एक चोरी की गाड़ी व तीन डुप्लीकेट चाभियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें