फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला की हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थानांतर्गत शिव नगर निवासी महिला ने उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या के प्रयास में का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थानांतर्गत शिव नगर निवासी सुमन पाल पत्नी स्वेदश कुमार ने मंगलवार दी तहरीर में बताया कि उसने पुत्री वर्षा (22) का विवाह वर्ष 2016 में कस्बा व थाना बसरेहर निवासी मनीष कुमार उर्फ शिवकांत पुत्र श्याम सुंदर के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कार व एक प्लॉट की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं। सोमवार रात को ससुराल वालों ने वर्षा के साथ मारपीट कर उसका गला दबा दिया। वह बेहोश हो गई। जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गए जहां से उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया जहां उसे आईसीयू में रखा गया है। सिविल लाइन थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें