फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडों से पीटकर प्रधान के भतीजे की हत्या, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के राजा के बाग के पास कार सवार छह दबंगों ने बाइक सवार दो दोस्तों को रविवार रात पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक विजयपुरा गांव के प्रधान उदय प्रताप सिंह का भतीजा है। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विजयपुरा निवासी उदय प्रताप सिंह ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे 18 वर्षीय भतीजा अखिल बाइक से रूरा गांव के गंगा सिंह उर्फ सूरज के साथ इटावा जा रहा था। साथ में दूसरी बाइक पर रूरा के ही रहने वाले मिथुन व ब्रह्म कुमार भी थे। वह नगला महाजीत देवीपुरा बंबा पुलिया के पास पहुंचे तभी पीछे से आई कार ने भतीजे की बाइक में टक्कर मार दी। भतीजे व गंगा सिंह के विरोध करने पर कार सवार घिमराई निवासी निखिल, अजय उर्फ छोटू, गोविंद, सुमित व शहर इटावा के अन्नू उर्फ अनुज भदौरिया, अंकुर भदौरिया उतरे और दोनों को लाठी-डंडों से पीटने लगे। यह देख मिथुन व ब्रह्म कुमार जान बचाकर भागे। दबंगों ने भतीजे को अधमरा कर दिया और भाग निकले। कुछ देर बाद मिथुन व ब्रह्म कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और खून से लथपथ दोनों को पड़ा देख जानकारी परिजनों, ग्रामीणों व पुलिस को दी।
पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अखिल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं गंगा सिंह का गंभीर हालत मे इलाज जारी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होना सामने आया है। यह चोट गिरने की वजह से भी आ सकती है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

3प्रधान चाचा उदय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि 11 दिसंबर को कार सवार आरोपियों ने घर आकर भतीजे संग गाली-गलौज की थी। ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी भतीजे को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले थे। वहीं भतीजे ने मिलकर मामला सुलझाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें