इटावा। ऑटो में बैठकर पति-पत्नी रविवार को जसवंतनगर से सैफई जा रहे थे। पति ने थाना क्षेत्र के किताबश्री कोल्ड समीप पत्नी को ऑटो से नीचे धकेल दिया और सैफई चला गया।
मैनपुरी के करीमगंज निवासी सोमवती ने बताया कि वह पति के साथ जसवंतनगर थाने में अपने पुत्र के बारे में जानकारी करने जा रही थी। पति ने शराब पीकर मुझे ऑटो से धकेल घर छोड़कर चले गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने थाना जसवंतनगर में सूचना दी। इस पर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक भानु प्रताप ने महिला से पूछताछ कर उनके परिजनों को जानकारी दी और महिला को थाने में ले गए। उन्होंने बताया कि सुबह उनको घर पर भेज कर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। (संवाद)