फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल कॉरिडोर में मशीन की चपेट में आए वृद्ध की मौत

विज्ञापन
भरथना-साम्हो के बीच निर्माणाधीन माल कॉरिडोर रेल लाइन पर एकत्र लोग - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। निर्माणाधीन माल कॉरिडोर रेल लाइन पर शुक्रवार को मशीन की चपेट में आने से वृद्ध किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

भरथना-साम्हो रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित भैसाई रेल फाटक के सामने डीएफसी रेल लाइन (माल कॉरिडोर) पर शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे मशीन (रेल कार) से काम चल रहा था। इसी दौरान पटरी पार करते समय मशीन की टक्कर से ग्राम पालीखुर्द भरथना निवासी 62 वर्षीय जनार्दन सिंह पुत्र हमीर सिंह की मौके पर मौत हो गई।
साम्हो पुलिस चौकी इंचार्ज इमरान फरीद ने बताया कि रेल लाइन पार करते समय जनार्दन मशीन की चपेट में आ गया था। मशीन की टक्कर से सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जनार्दन खेतीबाड़ी का काम करता था। इधर, जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने आर्थिक मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। हालांकि घटना के दौरान संबंधित विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। मृतक के परिवार के पौत्र अनुराग ने बताया बाबा मवेशी चराने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें