फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी 17 वर्षीय किशोर ने शुक्रवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। किशोर अपने परिवार के साथ पंजाब में रहता था, जहां उसके पिता मजदूरी करते हैं। वह अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आया हुआ था और घटना के समय घर में अकेला था।
विज्ञापन

नगरिया गांव निवासी शिवम कुमार पुत्र कृष्ण मुरारी पिछले 10 वर्ष से अपने माता-पिता के साथ पंजाब के डाबबली मंडी में रहता है, जहां उसके पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। शिवम गांव में अपने चाचा की बेटी की शादी में शामिल होने गांव आया था। शनिवार को बारात आनी थी और सभी लोग तैयारियों में जुटे थे। जब काफी देर तक शिवम नहीं दिखा। खोजबीन करने पर शिवम ने अपने घर के कमरे में पंखे के कुंडे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि शिव मिलनसार था, उसके सभी से सहज संबंध थे, लेकिन समझ नहीं आता कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें