फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवेदी की थी बहेड़ा में मृत मिली 70 वर्षीय वृद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। थाना क्षेत्र के ग्राम बहेड़ा के पास मृत मिली वृद्धा की शिनाख्त लवेदी की 70 वर्षीय रामश्री के रूप में हुई है। शुक्रवार देर शाम शव की शिनाख्त रामश्री के भतीजे ने की। वृद्धा 16 नवंबर को औरैया के बाबरपुर पुत्री के घर जाने को निकली थी, लेकिन पहुंची नहीं।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा चौकी क्षेत्र के बहेड़ा नहर के पास गुरुवार को एक वृद्धा का शव मिला था। शव की पहचान शुक्रवार को थाना व ग्राम लवेदी निवासी 70 वर्षीय रामश्री पत्नी पुत्तुलाल दोहरे के रूप में हुई। शव की शिनाख्त मृतका के देवर के लड़के दीपक ने की। रामश्री के दो पुत्र भी हैं जो दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। सीओ भरथना चंद्रपाल सिंह ने बताया कि दीपक ने बताया कि रामश्री 16 नवंबर को हाईवे पर परशुपुरा से बाबरपुर बेटी के यहां जाने के लिए निकली थी। रामश्री के नाती ने उसे परशुपुरा से ऑटो में बाबरपुर के लिए बैठाया था, लेकिन वह वहां पहुंची ही नहीं। वृद्धा का मायका भी औरैया के पास ग्राम धीरजपुर में है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन को जा रही है। सीओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें