फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महासुख निवासी एक बिजली मिस्त्री की कस्बे में काम करने के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मिस्त्री के सिर में गंभीर चोट लग जाने की सूचना परिजनों को नहीं दी गई।
विज्ञापन

ग्राम महासुख निवासी योगेश कुमार जाटव (40) बिजली मिस्त्री था। वह काम के लिए कस्बे के मोहल्ला रामलीला की मढ़ैया में श्रीकृष्ण गुप्ता पुत्र गंगाचरण के यहां काम करने गया था। बुधवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे उसके सिर पर सीढ़ी गिर गई जिससे उसके चोट आई। उसे इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी और उसके बाद ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद ले जाया जा रहा था। इसी दौरान दोपहर लगभग 12 बजे उसकी मौत हो गई। उसके भाई हाकिम सिंह ने आरोप लगाया कि गंभीर चोट लगने के बाद इस घटना की सूचना उसके परिजनों को नहीं दी गई। उनका आरोप है कि जिनके यहां योगेश काम कर रहा था उनसे कुछ कहासुनी हो गई थी जिसके बाद सीढ़ी उसके ऊपर फेंक कर हत्या कर दी गई। योगेश कुमार के चार बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी दीपशिखा (11), दिव्या (8), प्रतीक (5) तथा परी (3) हैं। भूमिहीन योगेश कुमार की कमाई से ही पूरे परिवार का पालन पोषण होता था। घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह तालान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पीड़ित परिवार जो भी तहरीर देगा, उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें