फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला शुक्ल में बुधवार रात्रि एक मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुरुवार सुबह परिजनों ने चौकी महेवा आकर सूचना दी और किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त की। निजी चिकित्सक द्वारा सामान्य मौत बताये जाने पर परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई व पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम नगला शुक्ल निवासी लाखन सिंह पुत्र जगदीश शंखवार (46) बुधवार की रात खाना खाकर घर के बाहर छप्पर में लेट गए थे जबकि पत्नी व दो बच्चे भीतर सो गए। सुबह वह अपनी चारपाई पर मृत पाए गए तो परिजन महेवा चौकी पर जाकर घटना की जानकारी दी और किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त की। परिजनों ने जगदीश को एक निजी चिकित्सक को दिखाया तो उसने हृदयाघात की आशंका व्यक्त करते हुए इसे सामान्य मौत बताया। इस पर परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें