इटावा। कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर निवासी शादीशुदा युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण गृह कलह बताया जा रहा है।
शहर के तकिया चौकी क्षेत्र स्थित आनंद नगर मोहल्ला निवासी सौरभ उर्फ सोनू (32) पुत्र राजेन्द्र सिंह ने शनिवार रात घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह जब उसका शव पत्नी ने कमरे में पंखे में चादर से लटका हुआ देखा तो उसकी चीख पर परिजन पहुंच गए। सूचना पर तकिया चौकी इंचार्ज सौरभ, एसआई विष्णु दत्त हमराह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सोनू के पिता राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके पुत्र की शादी हो चुकी थी। उसके दो बच्चे भी हैं जिसमें एक बेटा चार साल व एक बेटी तीन साल की है। सोनू किराये पर गाड़ी चलाता था। चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के अनुसार प्रथम दृष्टया खुदकुशी का कारण गृहकलह समझ आ रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि सोनू को नशे की लत थी जिस कारण वह आए दिन झगड़ा करता था।