फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बंटवारे के विवाद में मां-बेटी सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चकरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुरा में शुक्रवार शाम को दो पक्षों में जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर जमकर झगड़ा हुआ। इसमें मां-बेटी सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को मानपुरा निवासी क्रेशा देवी ने तहरीर देते हुए बताया कि सतेंद्र पुत्र रामगोपाल, रामगोपाल पुत्र गणेश, शालू पुत्र जयनारायण, छुन्ना पुत्र रामगोपाल ने देर शाम जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। उन्होंने लाठी-डंडों से मारपीट की। इसमें नीरज देवी, रोशनी, रघुवीर व रामनारायण को चोटें आईं। थानाध्यक्ष चकरनगर राजेश सिंह ने बताया कि घायलों को राजपुर सीएचसी भेजा गया और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी। घायलों को सीएचसी राजपुर भेजा गया जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें