फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पड़ोसी, फिर भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत दामोदरपुर गांव में मंगलवार रात गोली मारकर निजी पशु चिकित्सक की हत्या के मामले में तीसरी रात तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। यह हाल तब है जबकि हत्या के आरोपी पीड़ित के पड़ोसी हैं। आरोपी अपने घरों से फरार हैं।
विज्ञापन

चौबिया थानांतर्गत दामोदरपुर गांव में मंगलवार रात लगभग आठ बजे एक निजी पशु चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी मनीषा ने गांव के चार व एक अन्य के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया था। उसमें बताया गया था कि गांव में एक जमीन को पूर्व में कुछ लोग उगाही पर लेते थे जोकि इस वर्ष उसके पति को उगाही के लिए मिल गई थी। इसी को लेकर उसके पड़ोसी उससे रंजिश मानने लगे थे। इसी के चलते आरोपियों ने घटना के दो दिन पूर्व भी आकर धमकी दी थी और मंगलवार को गोलियों से भून दिया। पत्नी के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन चौथे दिन तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा था। यह हाल तब है जबकि हत्या के आरोपी मृतक के पड़ोसी हैं। हालांकि आरोपियों के घर खाली पड़े हैं, पुलिस को इस मामले में कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें