इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के मसनाई गांव में भाइयों में जमीन के बंटवारे को लेकर सोमवार सुबह लाठी-डंडे व पत्थर चले। इस झगड़े में दोनों पक्षों की ओर आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किर दिया गया।
चौबिया थाना क्षेत्र के मसनाई गांव में सोमवार सुबह हुए इस लड़ाई में लाठी-डंडे व पत्थर चलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने एक पक्ष के राजपाल सिंह व उदय पाल सिंह पुत्रगण संत सिंह, सुमन देवी पत्नी राजपाल सिंह, सोनी पत्नी उदय पाल सिंह, सत्यवती पत्नी संत सिंह से पूछताछ की। वहीं, दूसरे पक्ष के प्रदीप कुमार व यशवीर सिंह पुत्रगण संत सिंह, ममता देवी पत्नी यशवीर सिंह निवासी से भी पूछताछ की और सभी घायलों को बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से सुमन देवी पत्नी राजपाल सिंह की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।