फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में बकरी जाने पर मारपीट में आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर में खेत में बकरी जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष के आठ लोग घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी महेवा में भर्ती कराया तथा दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

ग्राम भवानीपुर निवासी रामलखन पुत्र बाबूराम अपने खेत में निराई कर रहे थे तभी गुलजार नगर निवासी बड़े पुत्र रामबिहारी की बकरी उनके खेत में घुस गई। उन्होंने बकरी निकालने के लिए कहा तो कहासुनी हो गई। बात बढने पर बड़े, बड़े के भाई छोटे व नरेश तथा पिता रामबिहारी आदि ने रामलखन पर हमला कर घायल कर दिया। उन्हें बचाने आयी पत्नी मीना परिजन प्रांशु, संजय सिंह, ऊषा देवी, रन्नो व आरती को भी चोटें आईं। इसमें बड़े के परिवार के भी कुछ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी नीतेंद्र वशिष्ठ व 112 पुलिस घायलों को सीएचसी महेवा ले गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें