इटावा। थाना बढ़पुरा पुलिस ने पांच भैंसों को कटान के लिए ले जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार की देर रात से चंबल पुल वार्डर क्षेत्र में संदिग्ध पिकअप को रोकने पर वह भागने लगी जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। उसमें बैठे तीनों लोगों से चाकू बरामद किये गए। गाड़ी में पांच भैंसें लदी थीं।
उन्होंने बताया कि ये भैंस कटान के लिए ले जाई जा रही हैं। गिरफ्तार लोगों ने अपने नाम सोनू खान पुत्र शराफत खान, रिजवान पुत्र रसीद खान निवासी निवासी जामा मस्जिद मालनपुर थाना मालनपुर जनपद भिंड मप्र और राजू सिंह पुत्र रामप्रकाश निवासी शीतला कॉलोनी मालनपुर थाना मालनपुर जनपद भिंड मप्र बताए हैं।