इटावा। व्यापार मंडल ने 26 अगस्त की रात ऊसराहार थाना क्षेत्र के ताखा चौराहे के पास खाद व्यापारी हरेंद्र सिंह से 40 हजार रुपये से भरा बैग लूटे जाने की घटना पर आक्रोश जताया है। संगठन के जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल, महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव व ऊसराहार व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कौशल ने बताया इसी जगह पर कुछ दिन पूर्व भी एक और लूट की घटना हुई थी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर एफआईआर नहीं लिख रही है। व्यापारियों नेताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की, कि लूट की घटना की एफआईआर दर्ज कराकर निष्पक्ष जांच करा घटना का पर्दाफाश कराएं। संवाद