इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव बरालोकपुर निवासी मुकेश पुत्र गया प्रसाद ने एसएसपी को शिकायत का थाना पुलिस द्वारा शिकायत निस्तारण न किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया है।
इसमें उसने बताया है कि 20 अगस्त की सुबह वह घर के दरवाजे स्थित छप्पर में सपरिवार बैठा था। उसी समय गांव का ही एक व्यक्ति चार-पांच साथियों के संग आकर गाली-गलौज करने लगा। जब विरोध किया तो मारपीट कर उसे व पत्नी-बच्चों के साथ मारपीट कर दी। इससे उसकी पत्नी व 2 वर्षीय बच्चे को अंदरूनी चोटें आईं। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया और इसकी शिकायत कर्री चौकी इंचार्ज को दी, लेकिन 6 दिन बीतने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।