इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के काकपुरा शाला निवासी गाड़ी मालिक ने गाड़ी लेकर गए चालक के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
पचावली रोड कोकपुरा शाला निवासी महेंद्र सिंह पुत्र राकेश कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि चालक मानेंद्र सिंह शाक्य निवसी कछपुरा थाना कुर्रा मैनपुरी हाल पता बगिया अड्डा फ्रेंड्स कॉलोनी 12 अगस्त की दोपहर लगभग 3 बजे रेलवे स्टेशन से उनकी गाड़ी लेकर निकला था। चालक ने बताया था कि वह जमानत के सिलसिले में मैनपुरी जिले के कुराऊली गांव जाएगा और अपने गांव भी जाना है। जिसके बाद शाम 7:30 पर चालक से फोन पर बात हुई और 9:30 पर उसका फोन किसी दूसरे व्यक्ति ने उठाया। इसके बाद से लगातार फोन बंद आ रहा है। चालक के लापता होने से परिजन भी परेशान हैं। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी।