इटावा। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई।
गुरुवार शाम को जसवंतनगर मोहल्ला गुलाबबाड़ी निवासी 52 वर्षीय तारा सिंह पुत्र नाथूराम रेलवे प्लेटफॉर्म से उतरकर रेल लाइन पार कर रहे थे। उसी समय रेलवे स्टेशन के अप लाइन से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से दोनों पैर अलग हो गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भांजे ने बताया है कि मामा घर से बिना बताए यहां आए थे। शायद नशे में होने से यह हादसा हो गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।