इटावा। बस्ती महेवा में युवक को उसके भाई और भाभी ने पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक की पत्नी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
बस्ती महेवा निवासी मंजू देवी पत्नी रामखिलावन ने चौकी पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सोमवार की दोपहर कोटा डीलर के यहां राशन लेने आई थी। उस समय घर पर पति रामखिलावन अकेला था। तभी जेठ शिवकुमार, जेठ की पत्नी और सास कमला देवी ने पति को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। पति को पड़ोसियों की मदद से चौकी लेकर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी। संवाद