फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोगनीपुर गंगनहर में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई थानाक्षेत्र से होकर गुजरने वाली भोगनीपुर गंगनहर में शवों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को एक और अधेड़ व्यक्ति का शव बहता मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में बीते 15 दिनों में अभी तक तीन शव मिल चुके हैं। छह महीनों में कुल एक दर्जन शव बरामद हुए हैं। पुलिस इन शवों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। गुरुवार को जो शव नहर पुल बलरई के झाल में बहकर आया वह किसी 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का बताया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर बलरई थानाध्यक्ष सतीश राठौर ने पुलिस बल के साथ नहर पुल पर पहुंचकर ग्रामीण और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। जिसके बाद फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल कराई गई और शव के फिंगरप्रिंट लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। यह नहर काफी दूरी पार कर बलरई इलाके में पहुंचती है और यहां पुल पर झाल होने से शव आकर ठहर जाते हैं। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें