इटावा। लखना कस्बे में बाईपास पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दोनों चालक घायल हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी महेवा में भर्ती कराया। लखना कस्बे के खेड़ा मोहाल निवासी रामचंद्र पुत्र सीताराम नहर पुल से अपनी बाइक से घर जा रहे थे। वहीं राजन उर्फ राजेंद्र पुत्र राजू सिंह चौहान निवासी कालिका मोहाल सामने से आ रहे थे। इसी बीच बाईपास पर दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।