इटावा। महेवा कस्बे सहित आसपास के गांवों में बिजली उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल नहीं मिल पा रहे हैं।
महेवा बिजलीघर से करीब दो दर्जन गांव जुड़े हुए हैं। उपभोक्ताओं के बिल निकालने का जिम्मा संविदाकर्मियों का है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि संविदाकर्मी मनमाने तरीके से गांवों में जाते हैं और मासिक रूप से समय पर बिजली का बिल उपलब्ध नहीं कराते। इस वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कभी कभी तो दो-तीन माह का इकट्ठा बिल थमा दिया जाता है, जिससे मेहनत-मजदूरी करके कमाने वालों को समस्या झेलनी पड़ती है। बिजली उपभोक्ता आशुतोष, बबलू, राम सिंह आदि ने समय से और त्रुटिरहित बिल उपलब्ध कराने की मांग की है।