फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने वकील को मारा थप्पड़, कचहरी में जमकर पीटा गया

विज्ञापन
कचहरी में वकील से अभद्रता करने के बाद विजय प्रताप की पिटाई हुई। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। पेशी पर आए कचहरी आए निलंबित दरोगा ने गुरुवार को वकील का गिरेबान पकड़कर थप्पड़ जड़ दिए। गुस्साए वकीलों ने निलंबित दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कचहरी पहुंची सिविल लाइन पुलिस उसे थाने ले आई। अधिवक्ता धर्मेंद्र पांडेय की तहरीर पर दारोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इधर, एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि अनुशासनहीनता के मामले में आरोपी दरोगा विजय प्रताप दस से ज्यादा बार निलंबित हो चुका है। एसपी सिटी की जांच पूरी होने के बाद उसके खिलाफ बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
निलंबित चल रहा दरोगा विजय प्रताप गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक केस के सिलसिले में कचहरी पहुंचा था। किसी बात पर उसकी एक वकील से बहस हो गई। दरोगा ने वकील का गिरेबान पकड़कर तीन थप्पड़ रसीद दिए। इस पर परिसर में मौजूद दर्जनों वकीलों ने जुटकर दरोगा की लात घूसों से पिटाई कर दी। जानकारी मिलते ही पास में स्थित एसएसपी कार्यालय के पुलिसकर्मी पहुंचे और किसी तरह दरोगा को बचाकर सिविल लाइन थाने ले गए। पीछे-पीछे वकीलों का दल भी पहुंचा। सिविल लाइन थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि वकील धर्मेंद्र पांडेय की तहरीर पर दरोगा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि 2015 बैच का दरोगा विजय प्रताप 2019 में अनुशासनहीनता के एक मामले में सजा के तौर पर ट्रांसफर होकर इटावा आया था। प्रधानमंत्री के खिलाफ उसने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की थी। रिजर्व पुलिस लाइन से उसका ट्रांसफर बिठौली थाने पर किया गया तो विरोध जताने के लिए 60 किसी मीटर दौड़ लगाकर विभाग की छवि धूमिल की। लॉकडाउन के दौरान सहसो थाना क्षेत्र में ड्यूटी लगी तो वहां लोगों के बीच हिंदू देवी देवताओं के लिए अपमानजनक टिप्पणी करके विवाद पैदा कर दिया। इसके अलावा राजनीतिक धराना प्रदर्शनों में वर्दी पहनकर हिस्सा लेता रहा। एसएसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने साथ विजय प्रताप के खिलाफ एसपी सिटी को विभागीय जांच सौंपी गई है। इसके आधार पर उसके बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें