फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे से लटका मिला दिव्यांग मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के महलई गांव में एक पैर से दिव्यांग शादीशुदा मजदूर युवक का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने शव को उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

महलई गांव निवासी पहलवान सिंह का पुत्र देवेंद्र कुमार (28) का एक पैर हल्का सा टेढ़ा था। रविवार सुबह उसका शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे उसके पति खाना खा पीकर बरामदे में जाकर सो गए। वह भी बच्चों के साथ बरामदे में लेटी थी। रात में किस वक्त अंदर जाकर उनके पति ने फांसी लगा ली। उसे या घरवालों को कुछ पता नहीं है। रविवार तड़के करीब साढ़े 4 बजे जब वह उठी और चारपाई पर पति नहीं दिखे तो आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर बेटे को जगाया। अंदर जाकर देखा तो उसके पति कमरे के कुंडे से बने फंदे पर लटके मिले। आनन फानन उन्हें नीचे उतारा गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक रामफल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उन्होंने बताया कि मृतक का पत्नी से किसी बात पर कहासुनी हुई थी। आशंका है इसी वजह से युवक ने फांसी लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देवेंद्र की मौत से घर में रोना-पिटना मचा रहा। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे पांच साल का अर्पित और छह महीने का अभिमंयु है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें