फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के दौरान हुए विवाद में छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के तहत नगलाबैनी गांव में मनरेगा से बन रही सड़क की जगह पर स्वामित्व को लेकर बृहस्पतिवार शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें फायरिंग हुई और लाठी डंडे चले, छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला बैनी में मनरेगा के तहत सड़क बन रही है। बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे दो पक्ष सड़क बनने वाली जगह को लेकर विरोध करने लगे। दोनों पक्ष जगह अपना बताने लगे। इससे विवाद हो गया।
दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले। इसी दौरान फायरिंग हुई। जिसमें गांव के ही एक पक्ष से संध्या, महिपाल सिंह, नेहा उर्फ अनीता, सुदेश समेत मनरेगा में काम कर रहे मजदूर विवेक घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष से गांव के ही नरेश चंद्र पाल घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह ने बताया कि सड़कनिर्माण के दौरान जगह को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों से कुछ लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने फायरिंग होने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें