फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
अनुज की फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। ट्राली में गेहूं लादकर आ रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। साथ में बैठा उसके चाचा का लड़का घायल हो गया।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के नगलाखूबी गांव निवासी युवा किसान अविवाहित अनुज (22) पुत्र स्व विजय बहादुर पाल बृहस्पतिवार को खेत से गेहूं काट कर घर ला रहा था। गेहूं के बोरे उसने अपने ट्रैक्टर की ट्राली में लादे हुए थे। चाचा अशोक का बेटा शीशपाल (25) उसके साथ में बैठा था। गांव में आते वक्त ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गया। दोनों लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। मृतक अनुज के दो भाई बड़े भाई हैं। अनुज अभी अविवाहित था। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें