फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के चार हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुरा गांव में करीब सप्ताह भर पूर्व क्रिकेट मैच के दौरान युवक की मारपीट कर हत्या करने वाले 13 आरोपियों में से पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

भगवानपुरा गांव में 30 अप्रैल की सुबह क्रिकेट खेलते समय गांव के अभय सिंह पुत्र श्याम सिंह को लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से पीटकर घायल कर दिया गया था। परिजनों ने उसे सैफई पीजीआई में भर्ती कराया था, जहां दो दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। इस पर मृतक के ताऊ रामप्रकाश ने गांव के ही 13 लोगों के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। बुधवार सुबह उपनिरीक्षक जगपाल सिंह ने भगवानपुरा गांव के विशंभर सिंह पुत्र रामसिंह, बलवीर सिंह पुत्र रामसिंह, धनीराम व हरिओम गुप्ता पुत्र अभिलाप सिंह को उनके घरों से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें