फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पलटने से चालक व हेल्पर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सैफई क्षेत्र के टिमरुआ गांव के पास मक्के के बोरों से लदा ट्रक पलट गया। चालक व हेल्पर ट्रक के केबिन में फंस गए। जिन्हें हाईवे मोबाइल कर्मियों ने सैफई पीजीआई में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हरियाणा प्रांत के घायल ट्रक हेल्पर जुनेद ने बताया कि बिहार से मक्का लाद कर हरियाणा जा रहे थे। सोमवार सुबह लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जाकर पलट गया। वह और चालक साबिर खान केबिन में फंस गए। हाईवे अथॉरिटी को सूचना दी। मोबाइल कर्मियों ने आकर उन्हें निकाला और सैफई पीजीआई में भर्ती कराया। उसने कहा कि यदि मोबाइल कर्मचारी तत्परता न दिखाते तो स्टेयरिंग में पैर फंसे होने से चालक को गंभीर चोट आ सकती थी। हादसे में मक्के के बोरे हाईवे पर फैल गए। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रक हटवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें