फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी माफियाओं ने शीशम का हरा पेड़ काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात को कस्बे के पुराने राष्ट्रीय मार्ग दो के किनारे खड़े शीशम के पेड़ को काट दिया। वन विभाग के कर्मचारियों के आने से वे लकड़ी नहीं ले जा पाए। वन क्षेत्राधिकारी ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह महेवा के पुराने राष्ट्रीय मार्ग दो पर राहगीरों ने शीशम के पेड़ को कटा हुआ देखा। लकड़ियां सड़क पर पड़ी थीं। लोगों ने क्षेत्रीय वन रेंजर को सूचना दी। वन कर्मियों ने मौके से लकड़ियाें को कब्जे में लिया। वन क्षेत्राधिकारी लखना विवेकानंद दुबे ने बताया कि जिन लोगों ने भी शीशम का पेड़ काटा है। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। पेड़ काटने वालों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें