फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी के बाद महिला की हालत बिगड़ी, हुई मौत

विज्ञापन
कलावती,फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
उदी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी के बाद एक महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदी में नसबंदी कैंप का आयोजन किया गया था। इसमें बढ़पुरा के रजपुरा गांव निवासी कलावती (28) का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद कलावती की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल न ले जाकर घर ले गए। रात को हालत गंभीर होने पर परिजन एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंचे उदी चौकी प्रभारी प्रेमचंद ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कलावती के दो बेटे और दो बेटियां हैं।
महिला के पति पूरन सिंह का कहना है कि पत्नी की मौत नसबंदी के दौरान डॉक्टर की लापरवाही के कारण हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदी के अधीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को सीएचसी पर नसबंदी कैंप में कलावती नाम की महिला का ऑपरेशन हुआ था।
विज्ञापन

ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद महिला की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन उसके घर वाले जिला अस्पताल की जगह घर लेकर चले गए थे। महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें