बसरेहर। चौबिया के ग्राम परौली निवासी भागवती ने गुरुवार को पति, ससुर, जेठ और जेठानी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भागवती ने बताया कि बुधवार रात वह घर का काम कर रही थी। इस दौरान पति अरविंद कुमार आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो पति ने पीट दिया। इस दौरान ससुर रामसेवक, जेठ जय सिंह और जेठानी ममता आ गए और उन्होंने भी पीटना शुरू कर दिया। रात में ही ग्रामीणों की सूचना पर चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे, इससे पहले सभी लोग भाग गए। पुलिस ने घायल को बसरेहर सीएचसी भर्ती कराया है। (संवाद)