फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने युवक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिल्ली से औरैया आ रहे एक युवक को बस में जहरखुरानों ने लूट लिया। बेहोशी की हालत में रोडवेज परिसर पर पड़े युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जालौन जिले के गांव कुर्रा निवासी गोलू पुत्र रमेश सिंह ने 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। मंगलवार की शाम रोडवेज बस से औरैया आ रहा था। रास्ते में किसी होटल पर बस रुकी तो उसने चाय पी और बस में बैठ गया। थोड़ी ही देर बाद बेहोश हो गया। जेब से नौ हजार रुपये और मोबाइल, बैग आदि सामान गायब हैं। जानकारी के बाद युवक के भाई चंद्र रूप जिला अस्पताल में पहुंच गए और गोलू को साथ ले गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें