फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : जीआरपी ने चोरी के आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस किया चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अवध एक्सप्रेस में मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में फरार चल रहे शातिर के नगला तौर गांव के घर पर मंगलवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। मामले के दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

जीआरपी के निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि फरार आरोपी का नाम सोनू उर्फ विजय है। 27 दिसंबर 2021 को आरोपी ने दो साथियों के साथ मिलकर अवध एक्सप्रेस में पालघर (मुंबई) निवासी साकेत विश्वनाथ मौर्य का मोबाइल फोन चोरी किया था। मुकदमा जीआरपी थाने में दर्ज कराया गया था। वारदात के करीब चार महीने के अंदर आरोपी बहराइच निवासी मोहम्मद अहमद व इटावा के सिविल लाइन निवासी सलमान को जीआरपी ने गिरफ्तार किया था। निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के निर्देश पर आरोपी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी कर घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें