फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : 58 कोल्ड स्टोरेज को एनओसी नहीं दे रहा अग्निशमन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक में निर्यात प्रोत्साहन एवं जिले में लघु और मध्यम लघु उद्योगों के विकास पर चर्चा हुई। इसमें 58 कोल्ड स्टोरेज को अग्निशमन विभाग द्वारा एनओसी नहीं देने का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार ने जिले में एमएसएमई एवं जिले के ओडीओपी टेक्सटाइल, चावल एवं सरसों के निर्यात को लेकर उपयोगी जानकारी दी।
जिले के विभिन्न उद्यमियों ने निवेश मित्र पोर्टल पर लोन के बैंकों को दिए आवेदनों एवं उनके निस्तारण की समीक्षा हुई। बैंकों की प्रगति पर निराशा व्यक्त करते हुए उद्यमियों ने कहा कि बैंक में अभी तक कौन से कागज उपलब्ध कराने हैं, उसकी लिस्ट भी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि जिले में करीब 58 कोल्ड स्टोरेज हैं। अग्निशमन विभाग एनओसी नहीं दे रहा है। उद्योग मंच के जिलाध्यक्ष भारतेंद्र भारद्वाज ने कहा कि जबसे यूनिफार्म का पैसा अभिभावकों के खाते में आने का प्रावधान हुआ है तब से स्कूल यूनिफार्म, एवं स्वेटर बनाने वाले जिले के उत्पादक बर्बादी के कगार पर आ गए हैं। मूर्ति कारीगर धर्मेंद्र प्रजापति ने कि जिला प्रशासन से मांग की कि दिवाली पर गणेश लक्ष्मी का बाजार जो तीन दिन तक एसडी कॉलेज के पास लगता है, उसमें पुलिस परेशान न करे। उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज की समस्या के संबंध में वे अग्निशमन विभाग के अधिकारियों से बात करेंगे। इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में जीएसटी कमिश्नर प्रशासन धीरज राय, जिला खाद्य अधिकारी सतीश कुमार शुक्ला, ईओ नगर पालिका विनय कुमार त्रिपाठी, शहंशाह वारसी, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, निहाल चंद्र केशरवानी, शमशुद्दीन अंसारी, अंकित यादव, यदुवीर सिंह यादव, राहुल दीक्षित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें