उदी। करनपुरा गांव में आगरा-कानपुर रेल मार्ग पर मंगलवार सुबह एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की। उसकी शिनाख्त पछांयगांव थाना क्षेत्र के बसवारा गांव निवासी मिथलेश (50) के रूप की। पुलिस ने पति संजू को सूचना देकर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पति ने बताया कि मिथलेश मानसिक रूप से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था। (संवाद)