सैफई। ग्राम चौपला में मंगलवार सुबह मट्ठा फेट रही महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
चौबिया थाना क्षेत्र के चौपला गांव निवासी कुसुमा (45) कमरे में बैठ कर मट्ठा फेट रही थी। इस दौरान महिला का हाथ कूलर से छू गया और करंट की चपेट में आ गई। महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। कमरे में मौजूद पति ने उसे सैफई आयुर्विज्ञान विवि पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने कुसुमा को मृत घोषित कर दिया। (संवाद)