फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कच्चे घर धराशायी, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। तीन दिन तक हुई बारिश से कच्चे घरों पर आफत आ गई है। सोमवार को हरोली गांव में दो घर धराशायी हो गए। मलबे में दोनों परिवारों की गृहस्थी दब गई है। इससे दोनों का हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

धनदेवी (80) ने बताया कि बाढ़ के दौरान घर में पानी भर गया था। इससे घर कमजोर हो गया था। वहीं तीन दिन से हो रही बारिश के बीच घर धराशायी हो गया और गृहस्थी व अन्य सामान भी दबकर नष्ट हो गया। बचा सामान निकालकर दूसरी जगह आश्रय ले लिया है। राजवीर ने बताया कि रात को परिवार के साथ बाहर छप्पर में सोए हुए थे। इस बीच अंदर कमरे की कच्ची छत भरभरा कर गिर गई। गृहस्थी के सामान का नुकसान हुआ है। एसडीएम चकरनगर मलखान सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपालों से बारिश के दौरान होने वाले नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। पीड़ितों को सहायता राशि दिलाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें