फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : ट्रेन की चपेट में आकर व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रामपुर नवाली गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

वैदपुरा के नगला गड़रियान निवासी निर्मल चंद्र ने बताया कि उनके पिता गिरीश चंद्र (55) वैदपुरा चौराहे पर मिठाई की दुुकान चलाते थे। सोमवार को पिता इकदिल के जगमोहनपुर अहेरीपुर गांव में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे वे बाइक से घर आ रहे थे। आसपास के लोगों के मुताबिक पिलखर नहर के पास वे बाइक खड़ी कर टहलने लगे थे। इस दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए। सीओ सदर अमित कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। परिजनों ने हादसे की बात लिखित रूप से दी है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें