इटावा। एक सप्ताह पहले करंट की चपेट में आए किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। दिल्ली के सफदरगंज में एक निजी अस्पताल में किशोर का इलाज चल रहा था।
मूलरूप से इकदिल के मनियमऊ निवासी अजय पाल सेना से रिटायर्ड हैं। वे फ्रेंड्स कॉलोनी गांधी नगर में मकान बनवाकर लंबे समय से रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले घर में काम करते वक्त बेटा मनु पाल (16) करंट की चपेट में आ गया था। आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया था।
हालत में सुधार न होने पर परिजन किशोर को दिल्ली के सफदरगंज ले गए, जहां शनिवार देर रात उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। (संवाद)