फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः हाईवे पर ही यात्रियों को उतारते मिलीं बसें

विज्ञापन
बकेवर में हाइवे पर बसों की चेकिंग करते रोडवेज अधिकारी। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बकेवर। रोडवेज बस यात्रियों को बकेवर में हाईवे पर उतार देने की शिकायत पर शनिवार को क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पीछा कर बकेवर में ओवरब्रिज के ऊपर से जाती बस पकड़ने के बाद चालक व परिचालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

बसों को ओवरब्रिज के नीचे से भेजने के लिए लगाए गए कर्मचारियों के खोखे में बैठे होने पर नाराजगी जताई। साथ ही बसों को नीचे से भेजने का निर्देश दिया। आरएम ने इस दौरान आठ बसें चेक की, जो हाईवे के ऊपर ही यात्रियों को उतार रहीं थीं। इटावा से लेकर कानपुर तथा इटावा से आगरा तक रोडवेज की अधिकांश बसों के चालक व परिचालक सिक्सलेन पर ही सवारियों को उतार देते हैं। बसों के चालकों की मशीन से अल्कोहल की चेकिंग की गई। चालक व परिचालक वर्दी में मिले, लेकिन नेम प्लेट नहीं थी। इन्हें नेम प्लेट लगाकर चलने के निर्देश दिए। चेकिंग अभियान में एआरएम डीएम सक्सेना, टीआई रवी कुमार, केके सिंह तोमर, कार्यालय सहायक प्रथम नीरज चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें