फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे से टूटे पड़े एचटी लाइन के तार में आ रहा था करंट, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। नगला डकाव गांव में शुक्रवार शाम 48 घंटे से टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार के करंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। एसडीएम ताखा ने जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और मुआवजे दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नगला डकाव गांव निवासी श्यामसुंदर (52) शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे घर से कुछ दूर खेतों की तरफ घास काटने गए थे। खेतों में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार से उनका पैर लग गया। तार में आ रहे करंट से वह चिपक गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब गांव के लोगों ने खेत में पड़ा देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर एसडीएम ताखा कौशल कुमार, ऊसराहार थानाध्यक्ष गंगादास गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अफसरों को देखकर परिजन और ग्रामीण बिजली विभाग पर भड़क गए और लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की।
बताया कि तार को जुड़वाने के लिए तीन बार उपकेंद्र पर शिकायत की थी। एसडीएम ने परिजनों को दोषी जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

चार दिन पहले गंगदासपुरा गांव में भी हुआ था हादसा
पांच सितंबर को पास के ही गंगदासपुरा गांव में टूटे पड़े बिजली के तार के करंट से प्रदीप कुमार की मौत हो गई थी। तब भी ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें